फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के पानी में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

Fri, 15 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकर संक्रांति के लिए पांचाल घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को शुक्रवार को नाले के पानी में डुबकी लगानी पड़ेगी। प्रशासन की ओर से शहर के नालों के पानी को रोकने के लिए बुधवार को लगाया गया बंधा ग्रामीणों ने काट दिया है। इससे गंदा पानी गंगा में मिल रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से माधौपुर, भैरोघाट और मौनी बाबा के आश्रम के पास नाले पर बांध बनाकर गंदा पानी रोकने का प्रयास किया गया था। पानी की अधिकता पर आसपास के खेतों में पानी भरने लगा था। इससे नाराज किसानों ने नाले पर लगाए सारे बांध काट दिए। खेत में सिंचाई करने के लिए पंपिंग सेट लगाकर किसान सिंचाई कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने मेला श्री रामनगरिया में कल्पवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए शहर में कपड़ा छपाई के कारखानों पर रोक लगा दी थी। छपाई कारखानों के स्वामी बाहर से कारखानों का गेट बंद कर अंदर धड़ल्ले से छपाई करवा रहे हैं।
विज्ञापन


छपाई कारखानों से निकलने वाला रासायनिक पानी कारखानों में हो रही छपाई की पोल खोल रहा है। कारखानों को नोटिस भी दिया गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई प्रखर कटियार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। गुरुवार को कायमगंज में डिस्टलरी व चीनी मिल का डिस्चार्ज देखा था। डिस्टलरी बंद है। चीनी मिल का डिस्चार्ज गंगा में नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें