फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के आगाज पर व्यापारी नेताओं ने लोगों की किया सम्मानित

विज्ञापन
कायमगंज में व्यापार मंडल के सम्मान समारोह में समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल को सम्मानित करते व्य? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। नव वर्ष के मौके पर व्यापार मंडल कंछल गुट के नेताओं ने सम्मान समारोह में सांसद, विधायक व अन्य गणमान्य लोगों, शिक्षकों व चिकित्सकों को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोगों ने गीतों पर डांसरों का डांस देख आनंद लिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल कंछल गुट ने बुधवार रात सीपी गेस्ट हाउस में व्यापार शिरोमणि सम्मान व शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, विशिष्ट अतिथि विधायक अमर सिंह खटिक, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, चेयरमैन सुनील चक, एसडीएम अमित आसेरी, वाणिज्य कर अधिकारी रामसिंह यादव, जितेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह आदि को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, उद्योगपति लक्ष्मी नारायन अग्रवाल, डॉ. जमीलुद्दीन खां, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. मतलूब खां, वीरेंद्र राठौर, संजीव गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में एलवाई डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. डीपी राय, एसडी कालेज की प्राचार्य डॉ. वेणु सिंह, इंटर कालेज की प्रिंसिपल तान्या गुप्ता, सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव, प्रिंसिपल आरके वाजपेयी, योगेश तिवारी, केवीपी इंटर कालेज की किरन कटियार सहित 31 विद्यालयों के प्राचार्य व प्रधानाचार्यों भी सम्मानित हुए। साथ ही कासगंज की प्रेम एंड पार्टी की डांसरों ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों पर डांस किया। इस मौके पर व्यापारी नेता पवन गुप्ता, मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, कमलेश भारद्वाज, जितेंद्र रस्तोगी, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें