फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूसे मोहम्मदी में ट्रैफिक नियमों के पालन का लिया जिम्मा

विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली में बारावफात के जुलूस को लेकर कोतवाल से बात करते सीरत कमेटी के लोग। संवाद न्यूज ए - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। इस्लाम के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है। रविवार को निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियों के लिए बैठक हुई। इसमें प्रभारी निरीक्षक डॉ. विनय राय ने सीरत कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा की। इसमें कमेटी के लोगों ने एक स्वर में कहा कि पुलिस के यातायात माह के चलते हजरत मोहम्मद यौमे पैदाइश के मौके पर वह वादा करते हैं कि जुलूस में शामिल लोग ट्रैफिक के नियमों को नहीं तोड़ेंगे। जुलूस में बिना हेलमेट के कोई बाइक सवार शामिल नहीं होगा। नियमों के पालन हम सबकी सुरक्षा है। इस सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी खुद होनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 5 बजे से जटवारा से हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश पर जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा। यह जुलूस बाजार से होता हुआ पुल गालिब तिराहे तक पहुंचेगा। रात करीब 8 बजे से एक बजे तक वहां पर जलसा होगा। इसके लिए शनिवार को प्रभारी निरीक्षक डॉ. विनय राय ने सीरत कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें इंस्पेक्टर ने कहा कि जुलूस ए मोहम्मदी धार्मिक आयोजन है। पुलिस का यातायात माह भी चल रहा है। जुलूस में नियमों का पालन हो जाए तो बेहतर है। इस पर कमेटी अध्यक्ष सहित सभी ने एक स्वर में ट्रैफिक नियमों का पालन करने का भरोसा दिया। कहा कि एक बाइक पर दो से ज्यादा सवार न हों, बाइक चालक के पास हेलमेट भी हो। सभी ने शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में जुलूस निकालने का भरोसा दिया। इस निर्णय की इंस्पेक्टर ने सराहना की। कमेटी अध्यक्ष हाजी राजिक अली, सचिव आफताब खां, इफ्तिखार हसन खां, हाजी अदील खां, जरगाम खां, सोहराब खां, हाफिज आबिद अली, हाजी इकराम हुसैन, जावेद एडवोकेट, सभासद पति पप्पू खां, शादाब खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें