फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीटी स्कैन यूनिट का सर्वर साढ़े छह घंटे ठप, बैरंग लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के सीटी स्कैन यूनिट का साढ़े छह घंटे सर्वर ठप रहा। दूरदराज से आए अधिकांश मरीज बैरंग लौट गए। बुधवार दोपहर में ढाई बजे पंजीकरण शुरू होने पर 17 मरीजों के सीटी स्कैन हो सके।
विज्ञापन

हर रोज औसतन 45 सीटी स्कैन होते हैं। बुधवार सुबह आठ बजे यूनिट खुली, तो उसका सर्वर डाउन मिला। मरीजों का आना शुरू हुआ, तो ऑनलाइन पंजीकरण का काम नहीं हो सका। दूरदराज से आए मरीज कई घंटे तक इंतजार करते रहे, मगर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। भर्ती पांच-छह मरीजों का भी सीटी स्कैन नहीं हुआ।
यूनिट प्रभारी चंदन ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के करीब सर्वर सही हो सका। इसके बाद करीब 17 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया। सर्वर डाउन होने की समस्या न तो स्थानीय थी और न ही सेवा प्रदाता कंपनी की। यह बड़े स्तर से दिक्कत आई थी। अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

-
फर्रुखाबाद। लोहिया जिला अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में रिकॉर्ड मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर पर कई बार धक्का-मुक्की हुई। बात गाली गलौज तक पहुंचते ही गार्ड ने आगे लगे लोगों को हटाया। वरिष्ठजन का काउंटर बंद होने से बुजुर्गों को घंटों लाइन में लगना पड़ा।
मौसम में बदलाव के चलते खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को 1000 से अधिक मरीज पहुंचे। ओपीडी में तीन काउंटरों की व्यवस्था के बावजूद दो पर ही पर्चे बनाए गए। इससे मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। कई बार धक्का-मुक्की हुई। महिलाओं की लाइन में कुछ स्टाफ के लोग और पुरुष आगे लग गए। घंटों से लाइन में लगी महिलाएं गुस्सा गईं। शोरगुल सुनकर पहुंचे गार्ड ने गलत तरीके से आगे लगकर पर्चा बनवाने का प्रयास करते लोगों को डंडा दिखाकर हटाया। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार से बात करेंगे। शीघ्र ही व्यवस्था करवाकर तीसरा काउंटर खुलवाएंगे। मरीजों की संख्या बढ़ने से दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें