फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए एलएलबी की 68 प्रतिशत छात्रों ने ही दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की बीए एलएलबी की परीक्षाओं में नकल न मिलने से छात्रों की अनुपस्थिति बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 68 प्रतिशत छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। अब तक हुईं परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के सीलबंद बंडल विश्वविद्यालय भेज दिए गए।
विज्ञापन

आरपी पीजी कॉलेज कमालगंज परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के 95 छात्र पंजीकृत थे। मंगलवार को इनमें से 65 छात्रों ने ही परीक्षा दी। 30 छात्र गैरहाजिर रहे। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का भी पेपर हुआ। चतुर्थ प्रश्नपत्र के 381 में 108 छात्र अनुपस्थित रहे। 273 ने परीक्षा दी। वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ बलवीर सिंह ने बताया कि अब तक हुई परीक्षा की कॉपियों के बंडल विश्वविद्यालय से आए वाहक के द्वारा भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें