फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने साहसी बिटिया को दिया 51 सौ का पुरुस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) के करथिया गांव पहुंचे भाजपा नेता ने साहसी बिटिया अंजली के जज्बे की सराहना की और उसको 5100 रुपये इनाम में दिेए। उन्होंने अंजली की शादी का खर्चा उठाने के साथ अपने दोस्तों को भी मदद करने के लिए प्रेरित करने की बात उसकी दादी से कही। अंजली ने बच्चों के बंधक बनाए जाने के दौरान दांत से सिलिंडर बम के तार काटकर कमरे की कुंडी अंदर से लगा ली थी। इससे बच्चों की जान बची थी।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा नेता कुशल सिंह परिहार अपने भाई अचल सिंह परिहार के साथ गांव करथिया में अंजली के घर पर पहुंचे। उन्होंने अंजली की दादी माया देवी के सामने बिटिया के साहस की सराहना की । उन्होंने अंजली को 5100 रुपये इनाम में दिए। कुशल सिंह ने दादी माया देवी को अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि जब वह अंजली की शादी करेंगी तो वह शादी का खर्चा उठाएंगे। अपने दोस्तों को भी उसकी शादी में मदद करने को प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें