फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे बंद रही पेराई

Wed, 17 Dec 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। इंटर कैरियर की शाफ्ट टूटने से चीनी मिल का पेराई कार्य दस घंटे तक बाधित रहा। पेराई बंद हो जाने से तौल भी ठप हो गई।
विज्ञापन


बुधवार  सुबह 6 बजे चीनी मिल की इंटर कैरियर की साफ्ट टूट गई। इससे पेराई कार्य ठप हो गया। बेगास को आगे बढ़ाने वाले पुर्जे के खराब होते ही क्रेन रुक गई। इससे गन्ना आगे बढ़ना बंद हो गया।  तौल बंद होने से किसानों को घंटों लाइन में लगे रहना पड़ा।
विज्ञापन


शाफ्ट टूटने के बाद कर्मचारी उसे सही करने में जुट गए। दोपहर तक शाफ्ट को कर्मचारियों ने दुरुस्त कर लिया लेकिन शाम चार बजे तक पेराई कार्य शुरू न हो सका था। जीएम डीके सक्सेना ने बताया कि शाम तक पेराई कार्य शुरू हो जाएगा।  उन्होंने किसानों से मिल हित में ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें