फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू में बंद नहीं हुई चीनी मिल में पेराई

विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दौरान चीनी मिल में चलता पिराई का काम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के पूरा भारत एकजुट है। डीएम ने भी चीनी मिल और शराब की दुकान बंद करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद चीनी मिल प्रशासन ने पेराई का काम रविवार को चालू रखा। कर्मचारी बिना मास्क के काम करते रहे। किसानों का कहना था कि कोरोना जैसे वायरस से लड़ने के लिए मिल में पेराई बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को चीनी मिल कायमगंज और जिले की सभी शराब की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बावजूद चीनी मिल मेें पेराई का काम जारी रहा। कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर भी नहीं दिया। इससे चीनी मिल में सैकड़ों कर्मचारी बगैर मास्क लगाए रविवार को काम करते रहे।
मिल में पेराई चालू होने के कारण क्षेत्र के किसानों को भी अपना गन्ना सप्लाई करने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ा। किसानों व कुछ कर्मचारियों का कहना था कि मिल प्रशासन को एक दिन के लिए पेराई बंद कर कोरोना से जंग में साथ देना चाहिए था।
विज्ञापन

एसडीएम अमित आसेरी ने बताया चीनी मिल बंद कराने के संबंध में उनके पास कोई लिखित आदेश नहीं आया था। हालांकि मिल में भीड़ भाड़ होती है इसलिए बंद होनी चाहिए थी। अपील है कि गन्ना किसान व मिलकर्मी एक दूसरे को छुए बिना एक मीटर की दूरी बनाकर बात करें और मास्क भी लगाए। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कायमगंज चीनी मिल बंदी के आदेश थे। यदि चीनी मिल चालू रही तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें