फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए मरीजों की लगी भीड़

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने को लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दो दिन बाद आए रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए मंगलवार को लंबी कतारें लग गईं।
लोहिया अस्पताल में रविवार को अवकाश के बाद प्रत्येक सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से पहले ही एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो गए थे। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को वापस होना पड़ा था। मंगलवार सुबह एंटी रेबीज इंजेक्शन आए, तो मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।
करीब 160 मरीजों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए पर्चे बनवाए। इसके अलावा सोमवार के छूटे मरीजों को भी इंजेक्शन लगाए गए। अमृतपुर, कंपिल, मोहम्मदाबाद क्षेत्र से भी मरीज पहुंचे। इंजेक्शन लगा रहे कर्मचारियों ने बताया कि हर रोज जिले भर से मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे साफ है कि कहीं एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने की सुविधा नहीं मिल रही है। सामान्य ओपीडी में 602 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज चर्मरोग और जुकाम, बुखार के थे। मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें