फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़

Tue, 18 Sep 2018 11:43 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। इसमें 291 लोग शिकायत लेकर पहुंचे, इसमें 22 का मौके पर निस्तारण कर दिया। डीएम ने अधिकारियों को कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


तहसील कायमगंज में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मोनिका रानी, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सांसद मुकेश राजपूत आदि पहुंचे। गांव पितौरा के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक इंदू रश्मी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर तीन साल से एमडीएम की धनराशि न मिलने की शिकायत की। बताया कि प्रधान चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। डीएम ने प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल से एमडीएम की धनराशि भुगतान कराने के निर्देश दिए। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राजेंद्र प्रसाद ने कृषि केंद्रों पर बीज, कीटनाशक दवाओं को उपलब्ध कराने की मांग की।

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरिया बांकरपुर निवासी शैलेंद्र ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 14 जून को फर्रुखाबाद रोड पर टेड़ीकोन के पास लुटेरों ने बाइक पर सवार उनकी नातिन का बैग लूट लिया था जिसमें जेवर रखे थे। पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया था। कुछ दिनों बाद कुछ बाइक सवार लुटेरे पुलिस ने पकड़े थे जिसमें एक को उन्होंने पहचान लिया था। मुकदमा दर्ज न होने की वजह से उनका लूटा गया माल बरामद नहीं हो सका। एसपी ने कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बजरिया मार्केट निवासी कैलाश गुप्ता ने कहा कि प्रशासन ने उनकी इमारत गिरा दी, अब वे बेघर हो गए हैं। उन्होंने आर्थिक मदद की गुहार लगाई। करबला कमेटी के मोहम्मद इशहाक, अंसार खां ने टिलिया रोड  स्थित करबला की जगह पर सफाई कराने व नाला निर्माण कराने की मांग की। इस मौके पर सीडीओ अपूर्वा दुबे, एसडीएम अनिल कुमार, सीएमओ, तहसीलदार गजेंद्र सिंह आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें