फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
कंपिल के गांव राईपुर चिनघटपुर में राजेंद्र सिंह के घर में घुसा मगरमच्छ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। एक ग्रामीण के घर में रात को मगरमच्छ घुस गया। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को पकड़कर गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित बूढ़ी गंगा में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राईपुर चिनहटपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह बुधवार रात कमरे के बाहर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे आहट होने से जाग गए। उन्होंने बल्ब जलाया तो एक मगरमच्छ उनकी चारपाई के पास था। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी मगरमच्छ घर के बाहर नहीं निकला। राजेंद्र ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। वन विभाग की टीम देर रात गांव पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर गांव से कुछ दूरी पर स्थित बूढ़ी गंगा में छोड़ दिया गया।
गांव के लोगों ने बताया कि गांव से कुछ लोगों के पालतू जानवर भी पिछले दिनों गायब हो गए थे। इससे आशंका है कि मगरमच्छ ही जानवरों को खा गया होगा। वन रेंजर यतेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर मगरमच्छ को बूढ़ी गंगा में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें