फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल

Sun, 21 May 2017 11:52 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
student murder
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर के गांव राई निवासी युवक संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस से लाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


राजीव राठौर शनिवार की रात घर के बरामदे में लेटा था। रात करीब तीन बजे संदिग्ध हालात में राजीव के सीने के पास गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। चीख सुनकर परिवार के लोगों की आंख खुल गई। आनन फानन वे उसे लेकर राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि रात के समय कुछ बदमाश घर में घुस आए। खटपट की आवाज होने पर राजीव ने आवाज लगाई। उसी समय बदमाशों ने राजीव पर फायर झोंक दिया।

इससे वह घायल हो गया। वहीं ग्रामीणों में घरेलू विवाद की भी चर्चा है। उधर, राजेपुर एसओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें युवक के गोली लगने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही उन्हें कोई तहरीर दी गई। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें