फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के खिलाफ लिखाया मुकदमा

Sun, 23 Jul 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना का लाभ कर्जदार किसानों तक पहुंचाने के लिए आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य है। इस काम में लापरवाही बरतने पर तीन बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया है। बनारस जिले के थाना जनसा के गांव खरगूपुर निवासी जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी, संयुक्त निदेशक व शासन के आदेश पर बैंक आफ इंडिया मोहम्मदाबाद के शाखा प्रबंधक एसपी सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने कहा है कि 22 जुलाई 2017 तक आधार कार्ड फीडिंग के मामले में 3286 खाते आनमैपिंग नहीं किए गए। इससे लाभार्थियों में रोष व्याप्त है। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि इस लापरवाही पर लाभार्थी किसान एकजुट होकर किसी भी समय सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए लापरवाह शाखा प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
इंसपेक्टर संजीव सिंह राठौर ने बताया कि इस केस की विवेचना दरोगा दिनेश चंद्र यादव को दी गई है। विवेचना शुरू कर दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई होगी। उधर लीड बैंक मैनेजर एनआर चौधरी का कहना है कि आधार कार्ड फीडिंग व अन्य कागजी कार्रवाई पूर्ण करने का काम युद्धस्तर से चल रहा है। सभी बैंक मैनेजरों को हिदायत दी गई है कि वे लापरवाही न बरतें। जो सुस्ती बरतेगा उसे कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि बैंक आफ इंडिया में 1635 खाते हैं। इनमें से 950 खाते फीड हो चुके हैं। दूसरी शाखाओं के खाते उनके यहां जोड़ देने से संख्या 3286 पहुंच गई है। उन्होंने कोई लापरवाही नहीं बरती है। ऊपर से जो आंकड़ा आया है वह           गलत है। नवाबगंज। जिला कृषि अधिकारी ने नवाबगंज थाने में बैंक ऑफ इंडिया गनीपुर जोगपुर के शाखा प्रबंधक विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि शासन के आदेश पर फसली ऋण योजना के तहत क्षेत्र के करीब 2600 किसानों के खातों को आधार से लिंक किया जाना था। किसानों को मोबाइल मैसेज से सूचना देकर योजना की जानकारी देनी थी।
विज्ञापन

डाटा फीडिंग का काम 22 जुलाई तक पूरी कर डाटा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए थे। लेकिन बैंक शाखा प्रबंधक ने अभी तक 33 फीसदी डाटा उपलब्ध कराया है। मेरापुर थाने के चंदुइया बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अविनाश चंद्र मिश्रा के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखाई गई है। चंदुइया में 4116 खाते हैं। 104 खातों की ही आनलाइन मैपिंग हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें