फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर मजदूर की मौत

Thu, 10 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाने के लिए पानी लेने गया मजदूर कुएं में गिरकर घायल हो गया। लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। तीन घंटे तक शव वार्ड में रखा रहा। स्वास्थ्यकर्मियों ने मजदूर का शव शवगृह में रखवाया। समझौता होने पर परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


जिला हरदोई थाना लोनार के गांव रामपुर हमजा निवासी प्रकाश कुमार (45) अपने भाई गंगाराम, परिवारी भतीजे रिंकू के साथ आलू खोदने के लिए मोहम्मदाबाद के गांव गैंसिगपुर निवासी मुनेंद्र सिंह की फार्म पर एक हफ्ते पहले आए थे। मजदूरी करने के बाद ये लोग यहीं पर रहते थे। मंगलवार की रात फार्म से निकले बिजली के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी ट्रैक्टर पर गिरी। देखते ही देखते ट्रैक्टर में आग लग गई।

आग की लपटों को देखकर फार्म पर मौजूद मजदूर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान प्रकाश कुमार फार्म पर बने नलकूप के कुएं में जा गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य मजदूरों ने कुएं से प्रकाश कुमार को बाहर निकाला। आनन-फानन में घायल को सुबह 4 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह 9 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


फार्म मालिक मजदूर की मौत पर मुआवजा देने की बात करने लगा। इस बीच शव तीन घंटे तक वार्ड में रखा रहा। बाद में स्टाफ नर्स ने इसकी सूचना आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी कर रहे फिजीशियन डाक्टर अशोक कुमार को दी। इसके बाद शव को शवगृह में रखवा दिया गया। अस्पताल में मेमो बनाया गया। समझौता होने से परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की। वह शव लेकर चले गए। बताया गया कि उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें