फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी

Mon, 04 Apr 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ससुराल से घर वापस जा रहे दंपति से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली और भाग गए। बदमाशों की बाइक की टक्कर से दंपति घायल भी हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

जिला कन्नौज के मोहल्ला अजीतपाल निवासी दिलीप अपनी पत्नी व पुत्र के साथ ससुराल बनखड़िया स्कूटी से आए थे। रविवार को वह अपने घर कन्नौज वापस जा रहे थे।

खुदागंज और काली नदी पुल के बीच से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति गिरकर घायल हो गए। लुटेरे दिलीप की पत्नी की सोने की चेन लूटकर भाग गए। थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें हो गई है।  बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति गिरकर चुटहिल हुए हैं। लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें