फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक को नशीली गोलियां सप्लाई करने वाले ने उगले दो और नाम, गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में नशीली दवाइयों के दोनों सप्लायर को अदालत में पेश करती पुलिस। - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
रतिया में फैक्ट्री मालिक हनी कुमार को नशीली दवाइयों सप्लाई करने वाले मुनीश ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में दो अन्य युवकों के नाम उगले हैं। इसके आधार पर रतिया पुलिस ने पानीपत से दो आरोपियों प्रदीप और मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड एवं मुनीश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में मुनीश ने माना है कि वह नशे की गोलियां प्रदीप और मुकेश से लेकर आया था। पुलिस अब प्रदीप और मुकेश से पूछताछ कर उनके लिंक के बारे में पता करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


यह है मामला
गत दिवस ड्रग विभाग एवं पुलिस ने भूना रोड स्थित मेडिकल दवाइयों का निर्माण करने वाली फैक्ट्री में छापा मारा था। इस दौरान फैक्ट्री मालिक हनी को नशे की एक लाख की गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां मिलने पर एएसपी गंगा राम पूनिया सहित कई पुलिस अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी वहां पहुंचे थे। हनी ने पूछताछ में पानीपत निवासी मुनीश का नाम लिया था, जिससे पूछताछ के आधार पर शनिवार सांय को प्रदीप और मुकेश को काबू किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें