फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बुरी नीयत से दबोचा

Sun, 12 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। शौच करने गई महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला ने किसी तरह अपनी इज्जत बचाई और घरवालों को जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पति उलाहना देने गया तो हमलावरों ने दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला शनिवार की शाम शौच करने के लिए खेतों की ओर गई थी। इस बीच  माडल शंकरपुर के पुष्पेंद्र सिंह ने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला किसी प्रकार पुष्पेंद्र के चंगुल से छूटकर घर आई।

महिला ने इसकी जानकारी पति को दी। जब पति उलाहना देने के लिए गया तो हमलावर आक्रोशित हो गए। हमलावरों ने पति के साथ मारपीट कर दी। पति वहां से भागकर अपने घर पर आ गया।
विज्ञापन


इस दौरान हमलावरों ने घर में घुसकर दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का देवर बचाने के लिए आया तो उसे भी पीट दिया। मारपीट करने के बाद हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने पुष्पेंद्र, इंद्रपाल, अरविंद, शैलेंद्र, सुमित और गुरुमंगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें