चरवा थाना क्षेत्र के बबुरा मोड़ के समीप रविवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में सड़क पार कर रही बालिका बाल-बाल बच गई। जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बता दें कि सहाबपुर गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र राजकुमार रविवार को ट्रैक्टर लेकर मनौरी बाजार गया था।
लौटते समय बबुरा मोड़ के समीप सड़क पार कर रही बालिका को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रैक्टर लेकर पलट गया। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।