फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Mon, 28 Mar 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Murder - फोटो : demo photo
विज्ञापन
होली की पूर्व संध्या पर दोस्त ने शराब पिलाकर दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने दोस्त की निशान देही पर शव बरामद कर लिया है। थाना मऊदरवाजा के कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया के रहने वाले अनिल शर्मा की पत्नी रंजीता ने 22 मार्च को थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि उसका पति घर वापस नहीं आया है। अशोक शर्मा ठेकेदार से रुपये लेने के बाद गायब हो गया है। उसने शक जताते हुए कहा कि उसके पति को देवर प्रवेश और देवर की पत्नी ममता तथा उसके भाई राजकुमार ने पति को गायब कर दिया है।

इस मामले में पुलिस ने अनिल के घर आने जाने वाले राहुल शाक्य निवासी अर्रा पहाड़पुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अनिल की हत्या का जुर्म इकबाल कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव का कहना कि उसने बताया कि अनिल शर्मा को शराब पिलाई और इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान हाथापाई हो गई। शराब के नशे में धुत अनिल गिर गया और उसने उसकी हत्या कर दी। शव को घटना स्थल पर ही छोड़ दिया। पुलिस ने राहुल की निशान देही पर अनिल के सड़े हुए शव को बरामद कर लिया। मृतक की पत्नी के द्वारा लिखाई गई तहरीर पर गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में पत्नी रंजीता को भी थाने ले आई है। और इससे भी पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि रंजीता को हत्या में कोई हाथ नहीं है। राहुल ने जुर्म इकबाल किया  है। उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें