फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते आए चोर ले उड़े लाखों का माल

Tue, 02 Jun 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छत के रास्ते सोमवार की रात घर में घुसे चोर लाखों रु पये के जेवर और नगदी के अलावा बाइक चोरी कर ले गए। चोर बाइक को जसमई में एक मकान के सामने छोड़ कर फरार हो गए। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर बाइक को मालिक के सुपुर्द कर दिया। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

मोहल्ला चिलपुरा निवासी जगदीश दिवाकर घर पर ही कपड़ों की धुलाई का काम करता है। सोमवार की रात जगदीश

परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात के समय चोर पड़ोसी की छत से उसकी छत पर आ गए। यहां से वह सीढ़ियों से घर में उतर गए। इन्होंने कमरों के ताले तोड़ दिए। इन्हें फ्रिज के ऊपर अलमारी की चाबी मिल गई। अलमारी को खोलकर यह नगदी और सोने चांदी के जेवरा चोरी कर ले गए। मकान की गैलरी में खड़ी बाइक भी चुरा ले गए।  घटना को अंजाम देने के बाद चोर बाइक को जसमई के महेशचंद्र शुक्ला के मकान के बाहर छोड़ गए। रात में जगदीश उठे तो कमरे की

लाइट जलती देखकर शक हुआ। यह नीचे पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। मकान में चोरी की खबर पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।  मामले की सूचना पर तिकोना चौकी पुलिस मौके पर  पहुंची। इस बीच मोहल्ले के राजीव ने बाइक खड़ी होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर आसपास के लोगों से जानकारी करने के बाद बाइक  का लाक खुलवाया गया। पुलिस ने बाइक जगदीश के बेटे सुनील के हवाले कर
विज्ञापन


दी। जगदीश ने बताया कि चोर उनके यहां से 2 लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की ।

रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की जेब काट 73 हजार उड़ाए
रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की जेब काटकर जेबकतरे ने 73 हजार रुपये पार कर दिए। शक होने पर रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने जेबकतरे को पकड़ लिया। पिटाई के बाद रुपये बरामद कर लिए। कंपिल निवासी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर शौकत अली के मुताबिक सोमवार को वह जिला बरेली से पेंशन के 73 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। फर्रुखाबाद से अपनी ससुराल

मोहल्ला सैदवाड़ा थाना शमसाबाद जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हो गए। उनकी सीट पर दो युवक और बैठे थे। शुकरुल्लापुर रेलवे क्रासिंग बंद होने से बस रुक गई। वे लघुशंका करने को उतरे तो जेब कटी देखी। तब तक सीट पर बैठा अन्य युवक बस से उतरकर भागने लगा। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उससे 73 हजार रुपये बरामद हो गए। पीड़ित ने हिदायत देते हुए उसे छोड़ दिया
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें