फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी के सवालों का जवाब नहीं दे पाए पुलिसकर्मी

Wed, 28 Feb 2018 12:01 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय का निरीक्षा करते एडीजी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने मंगलवार को एसपी आफिस, पुलिस लाइन और फतेहगढ़ कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले में  हुए जघन्य अपराधों के बारे में पुलिसकर्मी जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि पेंशनर्स और पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण में रिश्वतखोरी की शिकायत मिली तो आरोपी को तत्काल निलंबित किया जाएगा। इसके बाद पैदल मार्च भी किया।

 एडीजी अविनाश चंद्र मंगलवार को पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित प्रधान लिपिक कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने  रिकार्ड चेक किया। पुलिस पेंशनर्स से पैसों मांगने की शिकायत मिलने पर निलंबित करने की चेतावनी दी। उन्होंने एसपी के पेशकार व अन्य कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों से जघन्य अपराधों के बारे में पूछा तो वे जानकारी नहीं दे पाए। 
विज्ञापन


एडीजी ने एसपी मृगेंद्र सिंह से कहा कि वह सप्ताह में सभी शाखाओं का निरीक्षण करें। इसके बाद उन्होंने शिकायत प्रकोष्ट, अंकिक शाखा में पहुंच कर निरीक्षण किया। अंकिक शाखा में अलमारियों में रिकार्ड को भूसा की तरह रखा हुआ देख नाराजगी जताई और  रिकार्ड को सही रखने के निर्देश दिए। शाम को वह पुलिस लाइन पहुंचे। यहां एक सिपाही के आवास के सामने फुलवारी देखकर एसपी को उसे प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह  अन्य लोगों को भी फुलवारी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। लाइन में निर्माणधीन पेंशनर्स कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया। एडीजी ने शाम को कोतवाली फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गार्ड आफ ऑनर में खामियां देखकर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देने की बात कही। मुंशी आफिस के निरीक्षण में एडीजी ने मंशी से रिकार्ड के संबंध में जानकारी की तो वह कुछ नहीं बता पाए। इस पर एडीजी ने मुंशी की क्लास लगा दी। चौकीदार भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाएं। चौकीदारों ने वर्दी न मिलने की शिकायत की। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने एडीजी का स्वागत किया गया। निरीक्षण के बाद  एडीजी ने पुलिस बल के साथ फतेहगढ़ चौराहा तक पैदल मार्च किया। रास्ते में बगैर नंबर की बाइकों को देखकर उन्हे सीज करा दिया। चौराहा पर एडीजी ने मौजूद व्यापारियों और रहगीरों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही यह भी कहा कि कोई सूचना मिले तो वह पुलिस को बता सकते हैं। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। होली के त्यौहार पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए।

तीन फारियादियों से ही हो सकी एडीजी की मुलाकात
अन्य को पुलिस कर्मियों ने रास्ते से ही टरकाया
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। फारियादियों की समस्या को निस्तारण कर कार्रवाई का आश्वसन दिया। एक मामले की जांच अपने पेशकार से कराए जाने की बात कही। वहीं कुछ फारियादियों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उनकी मुलाकात नहीं कराई।
पुराने एसपी आफिस में फारियादियों से मुलाकात के लिए वहां पर केवल तीन फारियादी ही बैठे हुए थे। इनमें थाना शमसाबाद के गांव प्रहृलादपुर निवासी संजीव कुमार ने कहा कि वह सोमवार को घर जा रहा था। इस बीच उसके पास से 60 हजार रुपये लूट लिए गए। इस पर एडीजी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही फतेहगढ़ के सिविल लाइन मढ़ैया निवासी गुड्डू दिवाकर और उनके भाई सुधीर ने पास के ही बाबा गुरुचरनदास उर्फ केएन पांडेय पर भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की। इस दौरान गुरुचरनदास भी वहां पर पहुंच गए। उन्होंने ने कहा कि दूसरे पक्ष ने उनके ऊपर कई झूठे केस दर्ज हो चुके है। इनमें कई में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। एडीजी ने इसकी जांच अपने पेरोकार ईश्वर सिंह को सौंपी। उन्होंने दोनों पक्षों से कहा कि जल्द ही इसकी जांच होगी। वहीं कुछ फारियादी एडीजी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। यहां पर उनको पुलिस कर्मियों से समझा कर टरका दिया। इसके बाद वह लोग एसपी आफिस पहुंचे। यहां पर देरी हो जाने पर वह लोग वापस लौट गए। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि वह पुराने एसपी आफिस पहुंचे थे। वहां पर पुलिस वालों ने उन्हे मिलने नहीं दिया गया।

सांसद और एक विधायक ही एडीजी से मिलने पहुंचे
फर्रुखाबाद। एडीजी के जिले में आने पर पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के जनप्रतिनिधियों की मुलाकात कराया जाना था। हालांकि सांसद और एक विधायक ही उनसे मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मंगलवार की दोपहर सांसद मुकेश राजपूत ने एडीजी को शिकायतों का पत्र दिया। इसमें कमालगंज एसओ, सीओ कायमगंज, एसओ अमृतपुर की कार्यप्रणाली की शिकायतें की गई। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने भी शिकायतें की। वहीं कमालगंज की भाजपा चेयरमैन प्रीति माहेश्वरी ने एडीजी से होली के त्योहार पर ठेली दुकानदारों को परेशान न करने की बात कही। इसके साथ ही बुधवार और गुरुवार को कसबा के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की गई। एडीजी ने समस्याओं का निस्तारण होने का आश्वसन दिया। हालांकि इससे कुछ समय पहले ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर भी मिलने के लिए पहुंचे थे। देरी होने के कारण वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें