फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घर से उड़ाए लाखों रुपये

Tue, 07 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ा गया बक्सा दिखाता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर नगदी और जेवर  पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी का प्रयास किया। यहां कर्मचारी के जाग जाने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सलफी नगला निवासी दिनेश यादव सोमवार रात पत्नी रजनी और बच्चों के साथ बरामदे में सोए हुए थे। भाई राजीव पड़ोसी की छत पर परिवार के साथ सो रहा था। देर रात करीब 12 बजे बिजली आने पर राजीव मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के लिए नीचे आया ।

इसके बाद  फिर छत पर चला गया। रात करीब 2.30 बजे वह अपना मोबाइल लेने के लिए दोबारा नीचे आया। उसे मोबाइल गायब मिला। भाई का कमरा खुला था। इस पर उसने भाई दिनेश को जानकारी दी। दिनेश ने कमरे मे जाकर देखा तो वहां रखा बक्सा गायब था । कमरे में  सामान बिखरा पड़ा था। मंगलवार सुबह दिनेश और राजीव बक्से की खोजबीन करने निकले तो बूढ़ी गंगा नाले के पास बक्सा टूटा पड़ा मिला।
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि बक्से में तंबाकू का एक लाख रुपया नगद, चांदी की पेटी, जंजीर, झाले, अंगूठी, पायलें, भाई राजीव के 30 हजार रुपया नगद, चार सोने की चूड़ी, एक हार, झाले, दो अंगूठी, जंजीर व कुंडल चोर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट आई।

इसके बाद चोरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी का प्रयास किया। चोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इन्होंने  लैब का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर लिया। खटपट की आवाज सुनकर  लैब असिस्टेंट धीरेंद्र प्रताप जाग गए। उन्होंने टार्च  जलाई तो चोर भाग गए। लैब असिस्टेंट लैब में पहुंचे तो यहां दवाइयां बिखरी पड़ी थीं। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. पीएस विमल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें