फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को पीटकर लूटा ट्रैक्टर

Mon, 09 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डिंग मैटेरियल का सामान डाल कर लौट रहे ट्रैक्टर चालक  को कार सवार बदमाशों ने  तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। यह चालक को बंधक बना कर कार से साथ ले गए और बिछवां में फेंक दिया। इन्हाेंने ट्रैक्टर भी लूट लिया। ट्रैक्टर मालिक ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कटिया रोड पर निवासी मुकीम खां की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। इनका ट्रैक्टर गांव दूधेमई निवासी भंवरपाल सिंह चलाता है। रविवार को भंवरपाल ट्रैक्टर से मौरंग डालने गांव नगला धनी गया था। लौटते समय मेंदपुर स्थित राइस मिल के पास पीछे से आ रही सफेद कार में सवार सशस्त्र बदमाशों ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रोक लिया। इस बीच कार सवार बदमाशों ने चालक को पकड़ लिया और उसे तमंचों की बटाें से पीटकर बंधक बनाकर कार में डाल लिया।

बदमाशों के साथी ट्रैक्टर लूट कर कायमगंज की ओर फरार हो गए। बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को जिला मैनपुरी के कस्बा बिछवंा में फेंक दिया। गश्त कर रही बिछवंा पुलिस ने जब ग्रामीण को पड़ा देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकीम खां को फोन किया।
विज्ञापन


रात में ही मुकीम खां मौके पर पहुंचे। इन्हाेंने चालक को  लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।  पुलिस अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा सकी है। ट्रैक्टर मालिक की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें