फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के हमलावर को सात साल की सजा

Mon, 09 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सत्र न्यायाधीश डा. ज्ञानेंद्र शर्मा ने भाई के हमलावर को सात वर्ष की कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर आरोपी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है। आरोपी को सजा सुनाने के बाद न्यायालय ने अल्मोड़ा जेल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 11 अप्रैल 14 की शाम करीब 6.30 बजे पटवारी क्षेत्र वज्यूला के तिलसारी गांव निवासी नंदन सिंह ने अपने भाई महेंद्र सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। आरोपी घटनास्थल पर हथियार छोड़कर भाग गया। घायल के पुत्र जगदीश के शोर मचाने पर मोहन सिंह, दीप राम और अर्जुन सिंह मौके पर आए। वह घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। जहां से उसे सीटी स्कैन के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। पीड़ित के बेटे ने पटवारी वज्यूला में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पटवारी मदन सिंह ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था।

शासकीय अधिवक्ता फौजदारी डीके जोशी ने न्यायालय में घायल महेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, डा. संजीव सरन, विवेचक मदन सिंह समेत कुल पांच गवाह पेश किए। जिला सत्र न्यायाधीश डा. शर्मा ने आरोपी को धारा 307 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए उसे सात वर्ष की सजा और दस हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की आधी राशि पीड़ित को अदा की जाएगी। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें