फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे आने से ग्रामीण की मौत

Sun, 05 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मोहन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रैक्टर को स्टार्ट करते समय एक ग्रामीण की उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। थाना राजेपुर के गांव तुषौर निवासी मोहन सिंह उर्फ जीत सिंह चौहान (30) पुत्र द्रगपाल सिंह के पास ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर पर उसने आटा चक्की को फिट कर रखा है। इससे वह गांव-गांव ट्रैक्टर व चक्की ले जाकर गेहूं की पिसाई करता है।
विज्ञापन


रविवार को मोहन सिंह गेहूं की पिसाई के लिए जाने वाला था। उसने ट्रैक्टर को स्टार्ट किया तो ट्रैक्टर के गेयर में होने के कारण मोहन सिंह संतुलन खो बैठा। इससे वह नीचे जा गिरा। इस बीच पहियों के नीचे आ गया।

इससे वह गंभीर घायल हो गया। ट्रैक्टर एक मकान की दीवार से टकराने के बाद रुका। चीखपुकार सुनकर व घटना को देखकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। ट्रैक्टर को बंद कर आननफानन में घायल को लोहिया अस्पताल लेकर आया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर अजय कुमार ने चेकअप के बाद मोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें