साऊंघाट। क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान फिर शुरू हो गई है। हरे पेड़ों की कटान योजनाबद्ध तरीके से लकड़ी माफिया कर रहे हैं। दिन में जो हरा भरा पेड़ दिखता है दूसरे दिन उसका एक पत्ता भी नजर नहीं आता है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बुधवार दोपहर कुछ लोग एक पेड़ को देख रहे थे। गोधूलि के समय पेड़ काट डाले और सुबह होते होते डाल पात सहित सब उठा कर चले गए। यही नजारा ओड़वारा के हलवाई बाग में भी देखा गया। यहां सूखे तीन आम के पेड़ों को छुआ तक नहीं गया। हरे भरे आम के पेड़ की जगह बृहस्पतिवार सुबह जड़ दिखाई दी। बिखरी हुई हरी पत्तियों के अलावा और कुछ भी नहीं बचा था। वन विभाग भी खामोशी है।