फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों में हजारों का माल चोरी

Thu, 09 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
इसी रोशनदान को तोड़कर राजेश की गुप्ता मे घुसे चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संकिसा रोड पर मंगलवार रात चोरों ने तीन दुकानों में हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। बुधवार सुबह चोरी का पता चलते ही दुकानदारों ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद लोगों को खुद भी दुकानों के सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी। संकिसा रोड पर मुख्य चौराहे से करीब 100 मीटर की दूरी पर लक्ष्मीनरायन की समोसा की दुकान है। चोर मंगलवार रात ताला तोड़कर दुकान में घुसे।
विज्ञापन


वहां रखा इनवर्टर, एक बड़ा बैटरा, दो कामर्शियल गैस सिलेंडर, 15 लीटर वाले पांच डिब्बा डालडा व गुल्लक तोड़कर उसमें रखे तीन हजार रुपये उठा ले गए। सुबह 6:30 बजे जब दुकानदार का पुत्र रजत दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी का पता चला। इसी तरह बैंक आफ इंडिया के पास स्थित राजेश गुप्ता की किराना की दुकान पिछले हिस्से से छत पर चढ़ने के बाद जीना का दरवाजा व रोशनदान तोड़कर दुकान के अंदर घुसे। यहां गोदाम से एक बीड़ी का गत्ता, एक साबुन के दो गत्ते,  25 बंडल अगरबत्ती व हजारों रुपये कीमत का सरसों का तेल उठा ले गए।

बुधवार सुबह 7 बजे राजेश जब दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके अलावा उनके पड़ोस में महेंद्र कुमार गुप्ता की खाद भंडार की दुकान में जीना में लगे टीन व लकड़ी के दो दरवाजे तोड़कर चोर अंदर पहुंचे। गोलक में रखे दो हजार रुपये, मक्का बीज के पैकेज व दवाइयां उठा ले गए। तीनों दुकानदारों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिए हैं। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है। सूचना पर दरोगा आलेहसन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि तीनों चोरियों की जांच चल रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें