फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला दबाकर हत्या, शव खेत में फेंका

Fri, 25 May 2018 10:52 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जानवरों को चराने घर से गए युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गई। शव खेत में फेंक दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों के मुताबिक हत्यारोपियों ने किसी बात पर युवक से गालीगलौज कर देख लेने की धमकी दी थी। उधर, ग्रामीणों ने घटना की वजह नशेबाजी बताया है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के कुटरा गांव निवासी जगतसिंह उर्फ सेठी (32) पुत्र चंद्रपाल यादव गुरुवार सुबह मवेशी चराने गया  था। शाम करीब 4 बजे भैंसें घर पर पहुंच गई। जगत सिंह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन में लग गए। मृतक के परिजनों ने आसपास गांव और रिश्तेदारी में पता किया। खोजबीन के दौरान रात करीब 11 बजे युवक का शव गांव निवासी रामनरेश के खेत में पड़ा मिला। शव को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल राजेश पाठक ने परिवार वालों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद रात में ही शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता चंद्रपाल ने गांव के ही लकुश, उमेश, अभिषेक, अर्जुन व मनोज के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि दोपहर को पिता खाना देने के लिए खेतों की ओर गया था। उस समय आरोपी वहां पहले से ही मौजूद थे। आरोपियों ने बेटे को पकड़ कर ले जाने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसे जानमाल की धमकी दी। इसके बाद वह अपने घर पर पहुंचा और परिवार के लोगों के साथ बेटे की खोजबीन की। इस दौरान उसका शव खेत में पड़ा मिला। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर दीपेंद्र अवस्थी ने किया। युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि की गई। पिता ने बताया कि दो दिन पहले आरोपियों ने उसके बेटे से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। पखवारे भर पहले भी मृतक और हत्यारोपियों में मारपीट हो चुकी थी। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि युवक शराब का लती था। नशेबाजी में अक्सर गालीगलौज और मारपीट होती थी। ग्रामीणों ने नशेबाजी को लेकर घटना को अंजाम देने की आशंका जताया है। शव को देखकर पत्नी रीना और मां गोमती का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। जगतसिंह के एक चार वर्षीय बेटी तनू है। जगतसिंह का एक भाई सत्यवीर है। उधर, कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें