फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीबीपी इंटर कालेज गेट पर मिला युवक का शव

Sat, 03 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जानकारी लेते पु‌िललिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के डीपीबीपी इंटर कालेज गेट के पास शनिवार सुबह अस्पताल कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के भाई ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।जिला शाहजहांपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई हदफ निवासी विपिन प्रजापति (22) पुत्र ओमप्रकाश का शव शनिवार सुबह शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम स्थित डीपीबीपी इंटर कालेज गेट के पास पड़ा था। शव पड़े होने की जानकारी पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।  पुलिस ने शव को वहां से लोहिया अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के पास से दो मोबाइल और आधार कार्ड के अलावा दो खाली नशीली इंजेक्शन की वाइलें, एक सिरिंज और कुछ रुपये बरामद किए। पुलिस ने मृतक के मोबाइल में मिले नंबरों पर कॉल कर परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर मृतक के भाई कैलाशचंद्र व राममूर्ति के अलावा परिवार के अन्य लोग आ गए। कैलाशचंद्र का कहना था कि उसका भाई कोई भी नशा नहीं करता था। दरोगा गयाप्रयाद ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का मानना है कि नशे के इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि विपिन बरेली स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में कर्मचारी था।
विज्ञापन


अस्पताल कर्मचारी का शहर की एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की मानें तो युवक शुक्रवार को घर से युवती के घर मार्कशीट लेने की बात कहकर निकला था। जिला शाहजहांपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई हदफ निवासी विपिन प्रजापति का शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग काफी समय से चल रहा था। विपिन और युवती ने साथ में पढ़ाई की थी।

युवती के परिजनों ने ही विपिन को बीएससी का फार्म भरवाया था। इस पर विपिन ने युवती के घर पर ही रह कर परीक्षा दी थी। मृतक के भाई कैलाशचंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उसका भाई घर से बीएससी की मार्कशीट लेने की बात कहकर घर से निकला था।

उसने बताया कि युवती का एक भाई शाहजहांपुर में पढ़ता है, जिस कारण विपिन की उससे जान-पहचान हो गई थी। इसी कारण विपिन का बीएससी फार्म युवती के भाई ने ही भरवाया था। कैलाशचंद्र ने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने उसके भाई की हत्या करने के बाद शव को स्कूल के पास फेंक दिया। उसके परिजनों ने इसकी कोई सूचना नहीं दी। पुलिस की सूचना पर वह लोग यहां पर आए।

लोहिया अस्पताल में भाई के शव को देखकर मृतक का भाई राममूर्ति अपना आपा खो बैठा। वह किसी का नाम लिए बगैर ही उन लोगों को सबक सिखाने की बात कहने लगा। परिजनों के हंगामा करता देखकर दरोगा गयाप्रसाद के हाथपैर फूल गए। दरोगा ने इसकी सूचना कोतवाल द्रविड़ सिंह को दी। सूचना मिलने पर कोतवाल अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने परिजनों को आश्वसन दिया कि तहरीर मिलने पर वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें