फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी का विरोध करने पर दुकानदार के दोस्त को चाकू मारा

Sat, 17 Jun 2017 12:40 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रंगदारी का विरोध करने पर दुकानदार के दोस्त पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी जुनैद जरदोजी का काम करता है। उसके मोहल्ले में ही राजू वर्मा की सिलाई की दुकान है। जुनैद की राजू से दोस्ती होने के कारण वह अक्सर उसकी दुकान पर बैठता है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात जुनैद दोस्त की दुकान पर बैठा था तभी मोहल्ले का युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और राजू से गालीगलौज कर रंगदारी मांगी। इस पर जुनैद ने विरोध किया। इसी बात को लेकर हमलावरों ने जुनैद पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। मोहल्ले के अन्य लोगों के आ जाने पर वह जानमाल की धमकी देकर भाग गए।

घायल की मां शकीला बेगम ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। घायल ने बताया कि करीब एक महीना पहले गोकशी को लेकर उसका आरोपी युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह उससे रंजिश मानने लगा। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें