फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसी से लौट रहे थे, लुटेरों ने उतरवाए गहने

Fri, 23 Feb 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
victim woman - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ढाईघाट पैंटून पुल के पास बाइक से लौट रहे देवर-भाभी से बाइकर्स लुटेरों ने तमंचे के बल पर जेवर और नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौहट्टा निवासी ईश्वरदयाल की पत्नी किरन देवी अपने देवर अखिलेश कुमार के साथ बुधवार को बाइक से मौसी मुन्नी देवी निवासी तलहर के यहां बरसी कार्यक्रम में गई थीं। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे देवर-भाभी बाइक से घर लौट रहे थे। ढाईघाट पैंटून पुल के पास बाइक पर सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर अखिलेश की बाइक रोक ली। दोनों बदमाश कपड़े से चेहरे ढके थे। बदमाशों ने अखिलेश और किरन देवी के तमंचे लगा दिए। असलहा देख दोनों घबरा गए। बदमाशों ने किरन देवी के जेवर लूट लिए और अखिलेश से रुपये। लूट करने के बाद बदमाश ढाईघाट पैंटून पुल से होते हुए भाग गए। अंदर वाली जेब में मोबाइल रखे होने से बदमाश अखिलेश का मोबाइल नहीं ले जा सके। अखिलेश ने मोबाइल से थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष रवींद्र यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। किरन देवी ने बताया कि बदमाश एक जोड़ी झुमकी, दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र और देवर अखिलेश से दो हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें