फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र से लूटा गया ट्रैक्टर बरामद

Sun, 15 Feb 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्र को मारपीट कर लूटा गया ट्रैक्टर पुलिस ने मुठभेड़ में बरामद कर लिया है। घेराबंदी कर दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गया।  हालांकि लूटी गई नगदी और मोबाइल बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर निवासी रामकिशन और उसका पिता किशनपाल पांच जनवरी को अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना

लेकर कायमगंज चीनी मिल गए थे। रात के समय लौटते समय कंपिल इलाके में खड़े एक बदमाश ने ट्रैक्टर रुकवाया और बैठ गया। कुछ दूर जाने पर बदमाशों के कार सवार साथियों ने ट्रैक्टर रुकवाया। इसके बाद पिता-पुत्र को पीटकर नगदी, मोबाइल और ट्रैक्टर लूट ले गए थे। बीते दिनों कंपिल पुलिस ने एटा जिले से चोरी ट्रैक्टर बरामद कर बदमाशों को दबोचा था। पकड़े गए लोगों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए थे।

शनिवार की रात अलीगंज रोड से कुछ बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने हरकमपुर तिराहा के पास घेराबंदी की। मुठभेड़ कर दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक बदमाश फरार हो गया। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम प्रदीप और मोहित निवासी ताजपुर थाना राजारामपुर जिला एटा बताए। इनसे तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए है।
विज्ञापन


इनका साथी अनुज उर्फ विधायक निवासी टपुआ थाना अलीगंज जिला एटा फरार हो गया। उधर, पुलिस पिता पुत्र से लूटे गई नगदी और मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है और न ही घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें