फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती पानी में डूबकर युवक की मौत

Sat, 08 Jul 2017 12:41 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला विकास नगर के पीछे रेलवे ट्रैक के अंडरपास में भरे बरसाती पानी में नहाते समय युवक डूब गया। सूचना पर गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शहर कोतवाली के मोहल्ला अड़ियाना बद्री विशाल के पीछे रहने वाले बसंतराम का बेटा सुमित (20) मजदूरी करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे मोहल्ले के ही दोस्तों के साथ विकास नगर बढ़पुर के पीछे रेलवे ट्रैक के अंडरपास में भरे बरसाती पानी में नहाने गया था। यहां पर कई अन्य युवक भी नहा रहे थे। नहाते समय सुमित गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। इस पर पिता, मां रीना देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव सातनपुर पट्टिया निवासी रामरहीस और लाखन ने सुमित की खोज शुरू की।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल अनूप निगम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के असफल होने पर पुलिस ने पांचालघाट के गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने कुछ ही देर में सुमित के शव को खोज लिया। पिता ने बताया कि सुमित उसका बड़ा बेटा था। उससे छेटा सत्यम और बेटी दिपाली है। शव को देखते ही मां अचेत हो गई।
विज्ञापन


रेलवे की बोरिंग खराब
रेलवे विभाग ने जब अंडरपास बनाया तो वहां पर पानी न भरे इसके लिए बोरिंग कराई गई थी, ताकि उससे पानी बाहर निकाल जाए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बोरिंग खराब हो जाने से बरसाती पानी भरा रहा।

गंगा में नहाने गया युवक डूबा
फर्रुखाबाद। गंगा में नहाते समय एक युवक डूब गया। उसके साथी के शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हुई। पुलिस और गोताखोरों ने काफी देर की तलाश के बाद शव बाहर निकाला।  थाना राजेपुर के गांव गांधी निवासी अनुज (22) पुत्र राजेश उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव दिल्ली में एक दूध डेरी पर सिक्योरिटी गार्ड था। दो दिन पहले ही वह अपने घर आया था। शुक्रवार सुबह अनुज साथी गांव महमदपुर निवासी रोहन के साथ बाजार करने पांचालघाट गया था। इसके बाद दोनों उत्तरी बंधा की ओर नहाने चले गए।रोहन नहाने के बाद प्रसाद लेने के लिए घाट किनारे चला गया, जबकि अनुज नहाता रहा। इस बीच अनुज गहरे पानी में जाने लगा।

वहां पहुंचे रोहन ने शोर मचाया तो  लोग पहुंच गए। शोरशराबा होने पर पंडा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सूचना चौकी प्रभारी दिनेश गौतम को दी। चौकी प्रभारी भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए। रोहन ने अनुज के घरवालों को बताया तो वे भी वहां पहुंच गए। काफी देर बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव को देखकर पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल अनूप निगम भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। इससे पहले परिजनों ने बताया कि परिवार में अनुज सबसे बड़ा बेटा था। इससे छोटा मन्नू, सन्नू और बेटी शालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें