फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
झाड़ियों में पड़े शव को देखते सीओ व लगी भीड़। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। घटनास्थल को लेकर पटियाली और कंपिल पुलिस के बीच सीमा विवाद हो गया। बाद में कंपिल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रुदायन रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह 20 वर्षीय युवती का अर्द्धनग्न अवस्था में शव झाड़ियों में ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर कंपिल थाना प्रभारी महेंद्रनाथ त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवती के शरीर पर नीले रंग का कुर्ता था, पैजामी नहीं थी। एसओ ने युवती के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव की हालत से लग रहा था कि वह तीन-चार दिन पुराना है। इसके चलते चोट के निशान भी समझ में नहीं आ रहे थे।

एसओ ने घटनास्थल जिला कासगंज के थाना पटियाली का बताया और सूचना पटियाली एसओ को दी। एसओ पटियाली हरीसिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गए। पटियाली एसओ ने घटनास्थल थाना कंपिल का बताया। इसको लेकर दोनों थाना पुलिस में सीमा विवाद हो गया। कुछ समय बाद सीओ कायमगंज अखिलेश राय भी मौके पर पहुंच गए। कायमगंज तहसील से कानूनगो रामप्रकाश पांडेय और पटियाली एसओ ने पटियाली तहसील के लेखपाल सुनील सिंह को मौके पर बुलाया। राजस्व कर्मियों ने नापजोख के बाद घटनास्थल कंपिल का बताया। तब कंपिल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस को युवती की एक सैंडल और खून से लथपथ पैजामी भी झाड़ियों में मिली। साथ ही एक जोड़ी पुरुष की चप्पल भी मिली।
विज्ञापन


सीमा विवाद के कारण साढ़े छह घंटे बाद उठा शव
कंपिल। दो थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद के कारण करीब साढ़े छह घंटे बाद शव उठ सका। कंपिल थाना पुलिस सुबह 9.30 बजे मौके पर पहुंच गई थी। पटियाली पुलिस 11 बजे पहुंची। शाम को चार बजे कंपिल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें