कोचिंग से लौट रही किशोरी के साथ मारपीट करने का विरोध करने पर दबंग युवकों
ने गुरुवार की देर शाम मुख्यमार्ग पर फायरिंग कर दी। इससे इलाके में सनसनी
फैल गई। उधर, फतेहगढ़ में युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने
आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
रेलवे रोड की ओर
गुरुवार की शाम एक किशोरी कोचिंग से लौट रही थी। इस दौरान एक युवक ने उसे
खालसा होटल के पास रोक लिया। इसने किशोरी के साथ मारपीट कर दी। मोहल्ले के
एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो युवक उससे भिड़ने लगा। तब तक किशोरी चली
गई। दबंग युवक भी जानमाल की धमकी देकर चला गया। देर शाम वह बाइक सवार
साथियों के साथ
पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दहशत फैलाने के
बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। उधर, फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सिविल
लाइन निवासी प्रदीप यादव का मोहल्ले के ही मोनू से गुरुवार की देर रात
विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान मोनू पक्ष
की ओर से फायरिंग कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर
जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने प्रदीप और मोनू को शांतिभंग के आरोप में
गिरफ्तार कर लिया।