फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की चपेट में आकर टेंपो पलटा, पांच घायल

Wed, 12 Apr 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह। - फोटो : demo
विज्ञापन
फर्रुखाबाद।
विज्ञापन

अचानक पिकप की चपेट में आकर टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार लोग मुंडन कार्यक्रम में जा रहे थे। दुर्घटना में मां-बेटा समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  थाना कंपिल के गांव खेतलपुर निवासी विजयपाल की नातिन का मंगलवार को नवाबगंज के गांव कक्योली में मुंडन था। इस पर विजय पाल, अपनी मां विमलेश कुमारी, उनकी बेटी रूबी, पत्नी पर्वती, भतीजा पवन कुमार व परिवारीजन विपिन, गीता, पुल्लू के साथ अपने टेंपो से नवाबगंज की ओर जा रहे थे। टेंपो को पवन चला रहा था। टेंपो जब नवाबगंज के भगौना स्थित ईंट भट्ठे के पास से गुजरा, उसी समय सामने से आ रहे पिकप की चपेट में आकर टेंपो बेकाबू हो गया व पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दुर्घटना में विजय पाल समेत परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने मदद करके इन घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर विजयपाल, विमलेश, रूबी, आशीष, पार्वती को भर्ती कर लिया गया। जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विजयपाल ने बताया कि उसकी बेटी रूबी पत्नी आशीष पाल निवासी गंज डुंडवारा की आठ माह की बेटी आराध्या का मुंडन कार्यक्रम था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें