फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली सिलेंडर मांगने पर तानी रिवाल्वर

Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गैस भरा सिलेंडर देकर रुपये और खाली सिलेंडर मांगने पर उपभोक्ता ने हाकर पर रिवाल्वर तान दी। हॉकर ने इसकी तहरीर थाने में दी है। नगर के मोहल्ला बजरिया राधकिशन निवासी सुमित कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह ध्वनि गैस एजेंसी पर सिलेंडर की होम डिलेवरी करने का काम करता है।
विज्ञापन


मोहल्ला गंगा दरवाजा में एक उपभोक्ता के घर गैस भरा सिलेंडर देने के लिए गया था। भरा सिलेंडर देने के बाद खाली सिलेंडर और रुपये मांगे तो उपभोक्ता ने इनकार कर दिया। सिलेंडर व पैसे मांगने पर उसने अपनी रिवाल्वर निकाल कर हाकर के ऊपर तानते हुए जानमाल की धमकी दी। सुमित ने यह भी बताया कि उपभोक्ता आए दिन अपनी रिवाल्वर से शौक में फायर करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें