फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ तोड़ने पर चले लाठीडंडे, आठ घायल

Mon, 20 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
FIGHT SHIMLA
विज्ञापन
मड़िया गांव में मेड़ तोड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में लाठीडंडे चलने से आठ लोग घायल हो गए। कर्मवीर और अजय पाल के खेत पास-पास हैं। रविवार को कर्मवीर खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मेड़ कट गई। इसका अजय पाल ने विरोध किया तो दोनों लोगों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन


दोनों लोगों के परिजन खेत पर पहुंच गए और एक दूसरे पर लाठीडंडा बरसाने लगे। इसमें एक पक्ष से कर्मवीर, वृजेश, सत्यपाल, विमल घायल हुए। दूसरी ओर से अजय पाल, उसकी पत्नी सुशीला, उपेंद्र व भूरे घायल हो गए।  इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। इनका सीएचसी पर चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें