फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मकान से लाखों के जेवर और नगदी चोरी

Tue, 19 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भतीजे के तिलक समारोह में परिवार समेत गृहस्वामी के घर से चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी पार कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव कनपटियापुर निवासी रमेशचंद्र दीक्षित की घर में ही मोबाइल की दुकान है। रमेश ने अपनी दूसरी दुकान कुंदनलाल कटियार को किराए पर दे रखी है।

कुंदन की परचून की दुकान है। रमेश के भतीजे बॉबी का रविवार को तिलक था। वह परिवार समेत तिलक में गांव कान्हेपुर मोहम्मदाबाद गए थे। मकान में ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन


रात में किसी समय चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने मकान के कमरे को खोल कर वहां से नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर भाग गए।

सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी रमेशचंद्र को दी। सूचना पर रमेशचंद्र और कुंदनलाल कटियार परिवार केे साथ मौके पर आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने जांच-पड़ताल की। रमेशचंद्र ने बताया कि चोर उनके यहां से 20 हजार रुपये की नगदी और करीब डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर ले गए। बताया चोर घर में रखे 17 मोबाइल सेट भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें