फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दिनेशचंद्र वर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घरेलू विवाद होने पर युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुबह इसकी जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाले नीबकरोरी निवासी दिनेशचंद्र वर्मा (25) पुत्र रहवारीलाल शनिवार की रात घर से निकल गया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह भटकुर्री पुलिया के पास जाकर ट्रेन के सामने कूद गया। रविवार की सुबह जब लोग उधर से निकले तो दिनेश चंद्र का शव देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर  गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मां माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही पुलिस का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगाें ने बताया कि दो दिन पहले उसका बहनोई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस बात से वह परेशान था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें