दिनेशचंद्र वर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
घरेलू विवाद होने पर युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुबह इसकी जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाले नीबकरोरी निवासी दिनेशचंद्र वर्मा (25) पुत्र रहवारीलाल शनिवार की रात घर से निकल गया था।
इसके बाद वह भटकुर्री पुलिया के पास जाकर ट्रेन के सामने कूद गया। रविवार की सुबह जब लोग उधर से निकले तो दिनेश चंद्र का शव देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मां माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही पुलिस का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगाें ने बताया कि दो दिन पहले उसका बहनोई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस बात से वह परेशान था।