फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर में हंगामा करने पर कोतवाली में बैठाया

Wed, 05 Jul 2017 12:27 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
कायमगंज। नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए सोमवार देर रात मझोला के ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़कर कोतवाली में बैठा दिया।
विज्ञापन

 ग्रामीण नारेबाजी करते हुए रुटौल बिजली घर पहुंचे। हंगामा के दौरान एसएसओ पर क्षेत्र की बिजली बंद करने का दबाव बनाने लगे। एसएसओ ने बिजली काटने से मना कर दिया। इस पर ग्रामीण गालीगलौज करने लगे। मामला बिगड़ता देख एसएसओ ने कोतवाली पुलिस व अपने विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस देखकर हंगामा कर रहे कई ग्रामीण भाग खड़े हुए। पुलिसकर्मियों ने भी दौड़कर कुछ लोगों को पकड़ लिया। उन्हें कोतवाली ले आई। ग्रामीणों को रातभर कोतवाली में बैठाने के बाद मंगलवार सुबह छोड़ दिया गया। कोतवाल भुवनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण आए दिन बिजली घर पर जाकर हंगामा करते हैं। पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद कराने के लिए एसएसओ पर दबाव डालते हैं। उन्हें पकड़ने के बाद समझाया गया। ग्रामीणों को दुबारा ऐसा न करने की शर्त पर अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें