फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंगरे पशु चिकित्सालय में चोरी, फ्रिज व गैस सिलेंडर ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
किंगरे पशु चिकित्सालय में चोरी, फ्रिज और गैस सिलेंडर ले उड़े चोर
विज्ञापन

एक सप्ताह में क्षेत्र में हो चुकी है चोरी की तीन घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
थाना क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रखा है। पिछले एक सप्ताह में नुहियांवाली में दो भैंस चोरी और जंडवाला जटान में दो घरों से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी की वारदात के बाद तीसरी चोरी की वारदात गांव किंगरे राजकीय पशु चिकित्सालय में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वैटरनरी सर्जन धर्मवीर पोटलिया ने बताया कि स्टाफ सोमवार सायं रोजमर्रा के अनुसार अस्पताल बंदकर घर चला गया था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मंगलवार सुबह कर्मचारी जगसीर सिंह ने अस्पताल में आने पर दी। डॉ. धर्मवीर के अनुसार चोरों ने मुख्य कक्ष का ताला तोड़ने की असफल कोशिश की जिसके बाद उन्होंने नजदीक के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर अस्पताल से एक गैस सिलेंडर और चूल्हा तथा एक फ्रिज ले गए। स्टाफ के अनुसार चोरों द्वारा अस्पताल की दीवार के ऊपर से सामान दूसरी ले जाया गया है। ये पहला मामला है जो चोर फ्रिज ही चोरी कर ले गए। कयास लगाया जा रहा है कि उक्त घटना को नशेड़ी किस्म के आवारा युवकों ने अंजाम दिया है। थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र के चोरी की घटनाओं को सुलझाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें