फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंटेड पोल गिरने से दबकर युवक की मौत

Tue, 15 Sep 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ की टहनी गिरने से सीमेंटेड पोल नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया देवधरापुर निवासी अवधेश वर्मा मंगलवार को घर पर था। दोपहर करीब 2.30 बजे पड़ोसी शिवलाल अवधेश के घर आए और उसे अपने साथ अपने
विज्ञापन


हाते में बुला ले गए। शिवलाल के हाते में नीम का पेड़ काटा जा रहा था। अवधेश हाते से गुजर रहे थे, तभी नीम के पेड़ की वजनदार टहनी सीमेंटेड बिजली के पोल पर गिर पड़ी। इससे पोल टूटकर नीचे आ गिरा। पोल की चपेट में आने से अवधेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अवधेश की पत्नी देव कुमारी और बच्चे मौके पर पहुंचे।

अवधेश का शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। शव घटनास्थल पर ही रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें