दुकानदार को तमंचों की बटों से पीट कर हमलावर दुकान से नगदी लूट ले गए।
पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कर ली है। घायल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल
कराया गया। दो अन्य घटनाओं में दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां पूर्व निवासी हरिभान सिंह रेलवे स्टेशन
तिराहा के पास अंडा की ठेली लगाता है। शुक्रवार की रात मोहल्ला सिंधी
कालोनी निवासी संजू और धर्मदास ठेली पर पहुंचे। इनसे अंडे के पैसों को लेकर
विवाद होने लगा। हमलावरों ने ठेली पर लगा बल्ब फोड़ दिया । इसके बाद
हरिभान की तमंचे की बटों से पिटाई कर दी।
दुकानदार भाग कर पिकेट पुलिस के
पास पहुंचा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग चुके थे। दुकानदार ने आरोप
लगाया कि संजू उसकी ठेली से नगदी निकाल ले गया है। पुलिस ने घायल का
लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। घायल ने एनसीआर दर्ज कराई है। एक अन्य
घटना में थाना मऊदरवाजा इलाके के गांव गंगादरवाजा निवासी टिल्लू को गांव के
ही सरवन ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सरवन का शांतिभंग में आरोप
में गिरफ्तार कर लिया। शहर
कोतवाली के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी जवाहर का
किसी से झगड़ा हो रहा था। इस पर राजेंद्र की बेटी रीना ने घर के बाहर
झगड़ा करने से मना कर दिया। इससे आक्रोशित जवाहर, उसकी बहन निर्मला, चंदा
ने रीना के साथ मारपीट कर दी। बचाने पहुंची गुड्डी देवी, बविता को भी पीट
दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के
लिए भेज दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत तीन लोगों को पीटा
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत तीन लोगों
को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सभी मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है। थाना
अमृतपुर क्षेत्र के गांव टरिया निवासी कृष्ण कुमार पाहलेज किए हैं। कृष्ण
कुमार के मुताबिक शनिवार को गांव झंडी की मढ़ैया निवासी हरिश्चंद्र, गुड्डू
और मनोज कुमार पाहलेज से तरबूज तोड़ने लगे। कृष्ण कुमार ने रोका तो
हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। कृष्ण कुमार ने तीनों हमलावरों के
खिलाफ एनसीआर
दर्ज कराई है। उधर, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव पतौंजा
निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री राधा गुप्ता पत्नी सुभाष गुप्ता ने गांव के ही
सद्दाम, कलाम, दिलशाद और इनकी पत्नी कमरजहां के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि 5
जून को वह प्राथमिक विद्यालय पतौंजा में बैठी थीं। हमलावर आए और अतिरिक्त
पंजीरी की मांग करने लगे। पंजीरी न देने पर लाठी डंडों से पीट दिया।
शमसाबाद
प्रतिनधि के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बिरिया नगला निवासी
जयवीर सिंह मां ईश्वरी देवी और भाभी
जल देवी के साथ बाइक से नगला बरई जा
रहे थे। बरई चौराहा के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर चालक
हरपाल निवासी बरई से जयवीर का विवाद हो गया। हरपाल ने सूचना देकर अपने
साथियों को बुला लिया। इसके बाद जयवीर सिंह को पीट दिया। जयवीर ने हरपाल व
उसके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट किए जाने और मां तथा भाभी से
झुमकी, जंजीर और कुंडल छीनकर भाग जाने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि
मारपीट हुई थी। जेवर छीनने का आरोप गलत है।
कहीं मेड़ तो कहीं पानी भरने को लेकर झगड़ा
अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत तीन लोग घायल
हो गए। दो घटनाओं की पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। गांव अमानाबाद
निवासी राजेश कुमार के खेत की मेड़ को गांव के ही लालाराम ने काट दिया।
राजेश ने इसका विरोध किया तो लालाराम आदि ने राजेश कुमार को लाठीडंडों से
पीटकर घायल कर दिया। राजेश कुमार ने लालाराम, श्यामबिहारी, सुरदीप और
राजवीर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
उधर,गांव बंथलशाहपुर निवासी खालिद
ने गांव के ही जमील, जहीर, जलील और फकरुल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
इसमें कहा गया कि खालिद का पुत्र अंजुमन हैंडपंप पर पानी भर रहा था। किसी
बात को लेकर हमलावरों की अंजुमन से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर हमलावर
अंजुमन को मारने के लिए दौड़े तो वह घर में घुस गया। हमलावरों ने घर में
घुसकर खालिद को लाठीडंडों से पीटकर घायल कर दिया।
इधर,गांव कुंदन नगला
निवासी मीना पत्नी गुरदेस का पुत्र प्रशांत हैंडपंप पर पानी भर रहा था।
प्रशांत से गांव के ही सुरेश कुमार का विवाद हो गया। हमलावरों ने घर में
घुसकर मीना देवी को लाठीडंडों से पीट दिया। मीना ने गांव के ही सुरेश
कुमार, इनकी पत्नी रामवती, पूजा और बाबू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।