फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसडीएम के 47.50 लाख रुपये चालक ने किए थे चोरी

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम में रहने वाले अतिरिक्त एसडीएम के आवास से 47.50 लाख रुपये की हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। इस घटना को उनकी गाड़ी के प्राइवेट चालक ने अंजाम दिया था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर 47.30 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।  
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल का पांचालघाट पर नारायण आश्रम है। इसमें अतिरिक्त एसडीएम बृजकिशोर दुबे करीब छह माह से रह रहे हैं। 29 जनवरी की रात अतिरिक्त एसडीएम के कमरे के ताले की चाबी मिलाकर करीब 47.50 लाख रुपये चोरी हो गए थे। अतिरिक्त एसडीएम ने घटना की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच की। 47.50 लाख रुपये चोरी होने से अतिरिक्त एसडीएम तहरीर देने से हिचकिचाते रहे। एक फरवरी को अतिरिक्त एसडीएम ने गुपचुप तरीके से शहर कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चुपचाप रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने चोरी का खुलासा किए जाने के लिए शहर कोतवाल और स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को लगाया। पुलिस ने अतिरिक्त एसडीएम की गाड़ी के प्राइवेट चालक आशीष अग्निहोत्री पुत्र दिनेश चंद्र निवासी बाधऊ थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस व चार-पांच अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। चालक की निशानदेही पर पुलिस ने 47.30 लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने अन्य लोगों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


शनिवार शाम को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि अतिरिक्त एसडीएम की गाड़ी के प्राइवेट चालक आशीष अग्निहोत्री ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि अतिरिक्त एसडीएम ने उससे कुछ रुपये लिए थे, जो वह वापस नहीं कर रहे थे। घर में अधिक रुपये देखकर उसके मन में लालच पैदा हो गया। इससे उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

एसपी ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त एसडीएम के आवास से हुए 47.50 लाख रुपये चोरी होने और उसमें 47.30 लाख रुपये बरामद होने की जानकारी डीजीपी कार्यालय और आयकर विभाग को भी भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें