फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक से लाइसेंसी रिवाल्वर व नगदी लूटी

Thu, 28 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर के पास गुरुवार की रात बदमाशों ने तिलक समारोह में जा रहे पूर्व सैनिक को मारपीट कर लाइसेंसी रिवाल्वर, सात हजार रुपये नगद व एटीएम कार्ड तथा आधार कार्ड लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव जैनापुर निवासी पूर्व सैनिक कृष्णवीर सिंह वर्तमान में फतेहगढ़ में रहते हैं। गुरुवार की रात वह फतेहगढ़ से जैनापुर गांव एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही तीन-चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

मारपीट कर लाइसेंसी रिवाल्वर, सात हजार रुपये नगद के अलावा एटीएम कार्ड व आधार कार्ड लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। इस बीच सूचना मिलने पर एसपी राजेश कृष्ण भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ करने के बाद पुलिस को बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें