फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में फायरिंग

Sun, 20 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बरामद कारतूस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में शनिवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष के होने की आशंका पर हमलावरों ने धावा बोल दिया। चेयरमैन को आवाज देने पर वहां सो रहा सुरक्षाकर्मी और फालोवर उठकर आया तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाब में सुरक्षाकर्मी ने भी फायर किए। यह देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष और पुलिस मौके पर पहुंची और गनर व फालोवर से पूछताछ की। पुलिस को मौके पर खोखे पड़े हुए बरामद हुए।

चेयरमैन ने एक सपा जनप्रतिनिधि, उनके पुत्र और रिश्तेदार से अपनी जान को खतरा बताया है। गनर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल सिंह यादव शुक्रवार की देर रात लखनऊ से लौटकर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आए थे।

उनको दो दिन गेस्ट हाउस में रुकना था। लेकिन वह गांव पट्टी मदारी स्थित अपने आवास पर चले गए। इनका गनर सत्यपाल सिंह यादव गेस्ट हाउस में रुका हुआ था। शनिवार की रात करीब 11:30 बजे कुछ लोग असलहे लेकर गेस्ट हाउस के दीवार के पास आए और चेयरमैन को आवाज लगाई।
विज्ञापन


यह सुनकर गनर व फालोवर उठकर आया तो हमलावरों ने फायर कर दिया। फायर होते ही गनर भाग कर कमरे में गया और अपने असलहें को उठाकर लाया तथा हमलावरों की फायर में जवाबी फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग होने पर हमलावर वहां से फरार हो गए।

इसकी जानकारी पुलिस और चेयरमैन को दी गई। वह रात में मौके पर पहुंचे और गनर से घटना की जानकारी ली। रविवार की दोपहर करीब एक बजे चेयरमैन ने पत्रकार वार्ता कर सपा के एक जनप्रतिनिधि, उनके पुत्र और रिश्तेदार से अपने को जान का खतरा बताया है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन पर दो बार हमला हो चुका है। एक बार पंचायत चुनाव में और दूसरी बार फतेहगढ़ से कंपिल आते समय रास्ते में हमला हुआ था। प्रभारी थानाध्यक्ष राम प्रसाद चौधरी ने बताया कि गनर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

इससे उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मौके पर जांच पड़ताल के दौरान कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। अधिकारियों के निर्देश  मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें