फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू आढ़ती के घर से जेवर, नगदी चोरी

Sat, 09 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
आलू आढ़ती के घर से चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की लेकिन न तो फोरेंसिक टीम को बुलाया और न ही डॉग स्क्वाएड को। पुलिस ने तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अनिल पाठक की सातनपुर मंडी में आलू की आढ़त है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात किसी समय मकान में चोर घुस गए। जब परिवार के लोग सो गए तो चोरों ने कमरे में रखा बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर यहां से नगदी और जेवर निकाल ले गए। फिर पहली मंजिल पर बने बंद कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी अलमारी को चाभी से खोल लिया और नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। फिर दरवाजा खोलकर निकल गए।

शुक्रवार सुबह जब अनिल की मां राजेश्वरी देवी उठी तो मुख्य गेट का दरवाजा खुला मिला। नीचे वाले मकान का बक्सा खुल मिला और सामान इधर-उधर बिखरा था। वे चिल्लाई तो आसपास के लोग जुट गए। जानकारी होने पर तिकोना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अनिल ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अनिल ने बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये की नगदी और करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने न तो डॉग स्क्वाएड और न ही फिगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया। इस बारे में सीओ सिटी योगेश कुमार ने बताया कि कोतवाल देवेंद्र शर्मा ने उन्हें जानकारी दी कि नवरात्र का पहला दिन होने के कारण वह टीम को नहीं बुला पाए। इस पर उन्हें हिदायत दी गई है। वह सरकारी काम से बाहर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें