फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ चोरियों से पुलिस गश्त की खुली पोल

Sat, 14 May 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में चोरों ने आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया। चोर घरों से नगदी व जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। एक ही रात में कई घरों से चोरियां होने से ग्रामीणों में पुलिस गश्त   को लेकर आक्रोश  है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात कसबा के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी दीन मोहम्मद के घर के पीछे पड़े खंडहर से चोर उसके घर में घुस आए। दीन मोहम्मद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सोए हुए थे। चोरों ने कमरे के अंदर रखे बक्से और अलमारी को तोड़कर तीन अंगूठी, एक हार, एक जोड़ी पायल और 35 हजार रुपये चुरा लिए और भाग गए।

सुबह जब दीन मोहम्मद की भाभी हसीना नीचे उतरीं तो उन्होंने सामान फैला देखा। चीखपुकार सुनकर अन्य परिजन भी आ गए। खोजबीन करने पर खाली सूटकेस गौसपुर गदनापुर सड़क पर स्थित प्रतीक्षालय के पीछे परिजनों को पड़ा मिला।
विज्ञापन


उधर, किदवईनगर मोहल्ले के निवासी अनीस अपनी पत्नी ताज देवी और मां नगमा के साथ छत पर सो रहे थे। पिछले जीने से चोर घर में घुस आए और कमरे में रखे बक्सा आदि तोड़कर अंगूठी, कुंडल, तोड़िया और सात हजार रुपये की नगदी ले गए। चोरों ने क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी मान सिंह के घर को भी निशाना बनाया। मानसिंह पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। इस दौरान चोर पिछले गेट की कुंडी खोलकर घुस आए और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी चांदी की पायल और 1200 रुपये चोरी कर ले गए।

इसी गांव के बलवीर, पंचम, रामवीर, जगदीश व राजेश के घरों में भी चोरों ने हाथ साफ करने का प्रयास किया लेकिन आहट सुनकर यह लोग जाग गए। इसके चलते चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। ताबड़तोड़ चोरी और चोरियों के प्रयास से पुलिसिया गश्त पर सवालिया निशान लग गया है। चोरी से जनता में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें